News

कटेरा प्रीमियर लीग सीजन 2 का हुआ समापन

अरविंद आर्य

झांसी: कटेरा कस्वा में वीरांगना झलकारी बाई स्टेडियम में खेले जा रहे कटेरा प्रीमियर लीग सीजन 2 के फाइनल मुकाबला कटेरा और शिमलापुर के बीच खेला गया। कटेरा स्टार टीम के कप्तान सचिन सैन एवं सिमलापुर के कप्तान विजय टीम के मध्य क्रिकेट खेला गया मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया जिसमे कटेरा स्टार ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का निर्णय लिया जिसमे सिमलापुर टीम को 140 रन की चुनौती दी वही सिमलापुर की टीम ने चेस करते हुऐ 3 विकेट से मैच जीत लिया सिमलापुर के खिलाडी रिंकू ने 40 रन व 3 विकेट लिए रिंकू को मेन ऑफ़ द मैच आयुष श्रीवास मऊरानीपुर प्रतिनिधि अध्यक्ष के द्वारा दिया गया। क्रिकेट मैच के संयोजक सचिन सैन ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। विशिष्ट अतिथि राज बुंदेला कटेरा एव आयुष श्रीवास प्रतिनिधि मऊरानीपुर अध्यक्ष के द्वारा प्रीति पाल सिंह भदोरिया पार्षद मऊरानीपुर, नरेश अहिरवार पार्षद, दिनेश गौतम भाजपा नेता, संदीप पटेल वाहिनी महामंत्री,बॉबी अग्रवाल समाजसेवी, हसन मंसूरी जीतू श्रीवास अजय भैया, बाहर से आए हुए अतिथियों का सम्मान किया! आयोजक कमेटी टीम द्वारा विजेता टीम को ₹11000 और उपविजेता टीम को ₹5000 पुरस्कार दिया।
जिसमे- राज राजा बुंदेला जी सतेन्द्र राय, अरविंद आर्य( पत्रकार ), कमलेश झा, अशोक आचार जी प्रताप दाऊ कालका प्रसाद गोलू योगी आदि लोग मोजूद रहे।
स्कोरर, युवी मराज़ , पारस पांडे
कोमेंटर रितिक बालमेक
एंपायर , अनुज मराज और आकाश आर्य कच्छु
टूर्नामेंट मैनेजमेंट , सौरव करोसिया आकाश आर्य साहिल खान अभिषेक सैन पारस पांडे सजिल सैन आदर्श यादव करन परिहार आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *