खरगूपुर पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले फरार अभियुक्त को धर दबोचा

नदीम अहमद (ब्यूरो गोंडा)

गोंडा:-एसपी अंकित मित्तल ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत फरार अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने करने के लिए जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।निर्देश के अनुक्रम में थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर की खास की सूचना पर जानेलवा हमला करने वाला फरार अभियुक्त नानबाबू उर्फ बाबू को गिरफ्तार कर लिया गया।अभियुक्त ने अपने परिजनों के साथ मिलकर 29 अगस्त को मुकदमें की रंजिश के चलते वादी रमेश सोनकर पुत्र मलिकराम सोनकर निवासी ओरी पुरवा मौजा भटपी थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा के परिजनों को गाली-गुप्ता देते हुए लाठी,डण्डों,बांको से मारा-पीटा तथा छप्पर के बने मकान में आग लगा दी थी। जिससे वादी के भाई के सिर पर गम्भीर चोटे आयी थी।गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार करने वाली टीम मे
उप निरीक्षक संतोष कुमार यादव मय टीम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *