मेट्रीमोनियल साइट पर दोस्ती कर नॉर्थ ईस्ट की युवती से लिव-इन पार्टनर ने किया रेप

मेट्रीमोनियल साइट पर दोस्ती कर नॉर्थ ईस्ट की युवती से लिव-इन पार्टनर ने किया रेप

सन्तोष कुमार यादव

गुड़गांव:- मेट्रीमोनियल साइट पर दोस्ती कर नॉर्थ ईस्ट की युवती से लिव-इन पार्टनर द्वारा रेप किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से नागालैंड की रहने वाली 30 वर्षीय युवती ने बताया कि उसकी दोस्ती मेट्रीमोनियल साइट के अपूर्वा शर्मा नामक युवक से हुई थी। दोस्ती के बाद वह कई बार मिले और बाद में वह सेक्टर-38 में एक फ्लैट किराए पर लेकर लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। आरोप है कि 1 मई से 15 दिसंबर तक उनके बीच कई बार शारीरिक संबंध बनाए। अब आरोपी ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। इस बारे में उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि युवती कोई कार्य नहीं करती जबकि आरोपी युवक एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। दोनों मेट्रीमोनियल साइट के जरिए मिले थे। मामले की जांच की जा रही है।

पीजी में महिला से रेप:-

वहीं महिला थाना ईस्ट पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह पार्क अस्पताल के पास पीजी में रहती है। उसकी पहचान जसवेंद्र सिंह नामक व्यक्ति से हुई थी जिसने 7 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के बीच उसके साथ पीजी में रेप किया। विरोध करने पर न केवल आरोपी ने उसकी पिटाई की बल्कि जब वह उससे दूर जाने का प्रयास करने लगी तो आरोपी उसका रास्ते में पीछा करने लगा। आरोपी ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *