News

रेरा में 18 साल से नाले के टुटे पुल का, नही हुआ पुनर्निर्माण।

अजीत मालवीय रिपोर्टर (प्रयागराज)

 

प्रयागराज:- रेरा में 18 साल से टूटे नाले का पुल का अभी तक पुनर्निर्माण नहीं हुआ है। जिसके कारण लोगों को इस पार से उस पार आने जाने में काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है। लोग नाले में हो कर आते जाते हैं, यहां बनी नहर की 9 इंच की पट्टी से आते जाते हैं। ऐसा नहीं है कि नाले की कोई देख रेख नहीं होती है, हर वर्ष नाले की साफ सफाई भी की जाती है। फिर भी नहर विभाग इस पुल के निर्माण पर ध्यान क्यों नहीं दे रहा है, यह तो आश्चर्य की बात है। वहीं आस पास में रहने वाले ग्रामीणों को इस पार से उस पार जाने में काफी समय लगता है और काफी दिक्कत्तो का सामना करना पड़ता है लेकिन नहर विभाग और जिला प्रशासन इस पूरे मामले से अनजान है। यदि यहां पर सरकार द्वारा छोटे से पुल का निर्माण करा दिया जाए तो लगभग कई गांवों के ग्रामीणों को राहत मिल जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *