सावित्रीबाई फुले से प्रेरणा लेकर शिक्षा के प्रति लोगों को करें जागरूक।

सावित्रीबाई फुले से प्रेरणा लेकर शिक्षा के प्रति लोगों को करें जागरूक।

ब्यूरो झांसी अनुज श्रोत्रिय की रिपोर्ट

झांसी:- 3 जनवरी को शिक्षा की ज्योति को जलाने वाली माता सावित्रीबाई फुले का जन्म दिवस कुशवाहा समाज की ओर से झांसी जिले के कस्बा रानीपुर में स्थित श्री बिहारी जी महाराज मंदिर पर मनाया गया। आज के कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन कुशवाहा समाज के द्वारा किया गया एवं इस मौके पर नगर के समस्त कुशवाहा बंधुओं उपस्थित रहे। चंद्र प्रकाश कुशवाहा पार्षद, बृजलाल कुशवाहा, बालचंद्र कुशवाहा, कैलाश कुशवाहा, डॉक्टर नाथूराम कुशवाहा, जयराम कुशवाहा, दशरथ कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा मिठाई वाले, श्याम कुशवाहा, महीपत कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, बालमुकुंद कुशवाहा एवं अन्य कुशवाहा साथी उपस्थित रहे। आज के इस मौके पर मनोहर कुशवाहा द्वारा सभी से शिक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने के लिए आग्रह किया गया एवं सभी से कहा गया कि आने वाली पीढ़ी को हमें अच्छी से अच्छी शिक्षा देनी चाहिए। जिससे कि वह पीढ़ी एक अच्छा समाज और अच्छा वातावरण ला सके। इस मौके पर चंद्र प्रकाश कुशवाहा द्वारा सभी को सावित्रीबाई फुले के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *