व्यापारियों/उद्यमियों के लिए शासकीय सुविधा एवं बीमा प्राप्त करने हेतु नया पंजीयन यू0आर0सी0 प्रारम्भ

जीत नारायण

लखनऊः उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र लखनऊ ने बताया कि उद्यम पंजीकरण पूर्णतः निशुल्क है। उद्यमी स्वयं www.udyamregistration.gov.in पद पर लॉगिन कर स्वयं इकाई का पंजीकरण कर सकते हैं, उद्यम रजिस्ट्रेशन प्रमाण-पत्र पंजीकृत इकाई को रु. 5.00 लाख का दुर्घटना बीमा प्राप्त होगा, पंजीकृत इकाई को ई0एम0डी0, अनुभव, टर्नओवर आदि से छूट प्राप्त होगी, पंजीकृत इकाई को एम0एस0एम0ई0 नीति 2022 एवं अन्य सेक्टोरल नीतियों का लाभ प्राप्त होगा, उद्यमी द्वारा सप्लाई के शासकीय भुगतान लंबित रहने पर फैसिलिटेशन काउंसिल द्वारा 18 प्रतिशत ब्याज सहित प्राप्त होगा, भारत सरकार की विभागीय खरीद में एम0एस0एम0ई0 इकाइयों का कोटा आरक्षित है।
ऐसी वे सभी इकाइयां जिन्होंने अब तक उद्योग आधार मेमोरेंडम (यूएएम) प्राप्त कर लिया है उन्हें तत्काल उद्यम रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र में परिवर्तित करा लें। समस्त बैंकों द्वारा भी अब उद्यम रजिस्ट्रेशन प्रमाण-पत्र (यू0आर0सी0) ही मान्य किया जाएगा। अतः समस्त उद्यम/व्यापारियों से अनुरोध है कि वे अपने प्रतिष्ठानों के उद्यम रजिस्ट्रेशन प्रमाण-पत्र पंजीयन हेतु निकटतम सामान्य सुविधा केंद्रों(सी.एस। सी.) अथवा साइबर कैफे आदि में जाकर ऑनलाइन सूचना भरकर प्रमाण-पत्र प्राप्त कर लें, जिसके लिए दिनांक 01 जून 2023 से 15 जून 2023 तक उ0प्र0 शासन द्वारा विशेष अभियान संचालित किया गया है। किसी प्रकार की असुविधा होने पर कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, 08 कैंट रोड कैसरबाग लखनऊ में संपर्क कर सकते हैं। आइए हम सब उद्यमिता/ व्यापारी प्रदेश सरकार के उद्यम पंजीकरण के विशेष अभियान 01 जून 2023 से 15 जून में सम्मिलित होकर अपनी औद्योगिक/व्यापारिक एवं सेवा सम्बन्धी इकाइयों का निशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण कर भारत सरकार की वेबसाइट www.udyamregistration.gov.in पद पर जाकर उद्योगों को नई पहचान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *