चोरी के आरोप में दो मासूम बच्चों को पिलाया मूत्र, गुप्तांग में डाली मिर्च व लगाए इंजेक्शन।

चोरी के आरोप में दो मासूम बच्चों को पिलाया मूत्र, गुप्तांग में डाली मिर्च व लगाए इंजेक्शन।

जीत नारायण

थाना पथरा बाजार के प्रभारी निरीक्षक अजय यादव व उनकी पुलिस टीम ने सभी दबंग आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे।

सिद्धार्थनगर। चोरी के आरोप में दबंगों ने दो नाबालिक बच्चों को मूत्र पिला दिया था। इतना ही नहीं उन दबंगों ने दोनों बच्चों के गुप्तांग में मिर्च डाली व गुप्तांग में इंजेक्शन भी लगाए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों नाबालिग बच्चे मंदबुद्धि के हैं। बच्चों की मां ने पथरा बाजार थाना प्रभारी से न्याय की गुहार लगाई थी। शिकायत प्राप्त होते ही थाना प्रभारी अजय यादव हरकत में आए उन्होंने तत्काल अपने उच्च आधिकारियों से संपर्क कर मामले से अवगत कराकर मुकदमा पंजीकृत कर दबंगों को दबिश डाल कर गिरफ्तार कर नियमानुसार जेल भेज दिया।

आपको बता दे पूरा मामला थाना पथरा बाजार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम झहरांव का है। ग्राम झहरांव निवासिनी मधुमति पत्नी फैजराम ने थाना पथरा बाजार पर अपने लिखित शिकायती पत्र के माध्यम से बताया था कि दिनांक 4 अगस्त को मेरे लड़के विजय उम्र 10 वर्ष व अफजल उर्फ गद्दर उम्र 16 वर्ष पुत्र मो० हुसैन ग्राम तुरकौलिया तिवारी को चोरी का आरोप लगा कर मो० आकिब पुत्र नफीस अहमद, शेर अली पुत्र रउवाब अली, रफीउल्लाह पुत्र वहीद, अब्दुल सउद पुत्र अब्दुल कयूम, उजैर पुत्र मोहम्मद अकरम, सउद पुत्र आजम, दीपक गुप्ता पुत्र गिरजेश, सप्पू पुत्र अज्ञात सभी लोगों ने मिलकर दोनों लड़को को कोनकटी में आजम के मुर्गी फॉर्म पर जान से मारने की नीयत से बांध कर मारा पीटा, पेशाब पिलाई, दोनों लड़कों के गुप्तांग मे मिर्ची भी डाली व गुप्तांग में इंजेक्शन भी लगाए, और पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। जिसके बाद हमारे लड़के की हालत बहुत खराब हो गई थी। मेरा लड़का व अफजल उर्फ गद्दर मन्दबुद्धि के हैं। इन दबंगों को इतना भी रहम नहीं आया कि हम इन मासूम बच्चों के साथ इस तरह की घिनौनी हरकत करेंगे तो इनके दिमाग पर किस तरह का असर होगा और समाज में क्या संदेश जाएगा। इस संबंध में जब सीएम यूपी न्यूज़ के ब्यूरो लखनऊ जीत नारायण ने थाना पथरा बाजार प्रभारी निरीक्षक अजय यादव से पूरे मामले पर वार्ता की तो प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और उन्हें नियमानुसार सलाखों के पीछे भेज दिया गया है तथा आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है और जल्द ही विवेचना पूरी कराकर माननीय न्यायालय भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *