नाबालिग से रेप के आरोप में एक गिरफ्तार।

नाबालिग से रेप के आरोप में एक गिरफ्तार।

सन्तोष कुमार यादव

गुरुग्राम:- पुन्हाना उपमंडल के एक गांव स्थित घर में घुसकर नाबालिग युवती के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने आरोपी को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पीडिता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 नवंबर को वह अपनी पत्नी के साथ किसी काम से पुन्हाना आया हुआ था। घर पर उसकी 17 वर्षीय बेटी अकेली थी।

पुन्हाना से काम करने के बाद जब वो रात करीब 8 बजे घर पहुंचा तो उसे शोर सुनाई दिया। जैसे ही वो घर के अंदर घुसा तो आरोपी आसिफ उसकी बेटी के साथ रेप कर रहा था। उसने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भागने लगा तो उसे पकड़ लिया। शोर सुनकर उसका भाई भी मौके पर आ गया। तुरंत फोन पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

पुन्हाना थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *