बेसिक शिक्षा परिषद की न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

अरविंद आर्य
झाँसी : बेसिक शिक्षा परिषद की न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय ग्राम रेवन में संपन्न हुई जिसमे स्यवारी ओर रेवन न्याय पंचायत के 12 विद्यालयों के 322 बच्चो ने प्रतिभाग किया। जिसमे ककवारा, रेवन, गंडवा, किशोरपुरा, बुड़ाई, बचेरा, मद्रवास, चिमद्वारा, स्यावरी, स्यावनी, आदि विध्यालय के बच्चो ने प्रतिभाग किया, प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी मऊरानीपुर योगेन्द्र नाथ ने ओर प्रेमनारायण दादा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर फीता काटकर हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर मुकेश त्रिपाठी, राघवेंद्र निरंजन पर ब्लॉक व्यायाम प्रभात यादव, राजेश वर्मा, पवनेंद्र यादव,अखिलेश, चंदा देवी,शिवम गुप्ता, नीलेश गुप्ता, हिरदेश कुमार, नेहा दीक्षित , राजेंद्र, किशोर, गंदर्भ सिंह, बसंत पटेल, मंगल सिंह, संतोष कुशवाहा, सीमा यादव, निधि श्रीवास, आजाद सिंह यादव, ऋतु आर्य, रामप्रसाद यादव, शारदा देवी, कृष्ण त्रिपाठी, आदि अध्यापक उपस्थित रहे, प्रतियोगिता में न्याय पंचायत रेवन से उच्च प्राथमिक विद्यालय गंडवा ने खो खो बालक वर्ग में विजेता रही जबकि रेवन बालिका वर्ग में विजेता रही, कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में ककवारा विजेता रहा जबकि बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक रेवन विजेता रहा प्रतियोगिता का संचालन हिरदेश कुमार एवम वसंत पटेल ने सयुक्त रूप से किया मुख्य निर्णायक राघवेंद्र भारती ,मंगल सिंह गोतम, संतोष कुशवाहा , हिरदेश कुमार, पवलेंद यादव रहे विजई प्रतिभागियों को मेडल ओर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया अन्त में आभार प्रभात यादव ने किया।
