News

नगर निगम गुरुग्राम जोन 3 में सफाई व्यवस्था से प्रभावित हुए क्षेत्र के लोग।

नगर निगम गुरुग्राम जोन 3 में सफाई व्यवस्था से प्रभावित हुए क्षेत्र के लोग।

सन्तोष कुमार यादव

गुड़गांव:- नगर निगम के 3400 रोल कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद जहां गुरुग्राम के सभी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था चरमराई रही वहीं क्षेत्र के पॉश इलाके में आने वाले निगम के जोन 3 में अधिकारियों व निजी एजेंसी ने इस ढंग से कमान संभाली कि एक दिन भी सफाई व्यवस्था यहां प्रभावित नहीं हुई। हलांकि अधिकतर हड़ताली कर्मचारी काम पर वापस आ चुके हैं और अब लगभग सभी क्षेत्रों से समय पर कूड़े का उठान हो रहा है, लेकिन जब हम अलग-अलग जोन में सफाई व्यवस्था पर नजर डालते हैं तो गुरुग्राम में सबसे अधिक साफ-सुथरा क्षेत्र निगम का जोन 3 मिलता है।

जोन-3 क्षेत्र के लोगों ने बताया कि निगमायुक्त पीसी मीणा, एडिशनल कमिश्नर अमरदीप के आदेशानुसार निगम के ज्वाइंट कमिश्नर डा. नरेश कुमार, जोन 3 के जेसी विजय कुमार, जोन 3 एसएसआई रिषि मलिक ने निजी सफाई एजेंसी के साथ मिलकर खुद सफाई की कमान संभाली। जोन 3 एक ऐसा क्षेत्र रहा जहां हड़ताल के बावजूद एक दिन भी सफाई व्यवस्था को लेकर किसी तरह की शिकायत सामने नहीं आई।

क्षेत्र के समाज सेवी अमन धारीवाल, निषित कुमार, निहाल सिंह एडवोकेट व अन्य लोगों ने कहा कि दो महीने तक जहां क्षेत्र के सभी स्थानों पर कूड़े का ढेर लगा रहा वहीं जोन-3 का पूरे क्षेत्र में सफाई होती रही, इसके लिए निगम अधिकारियों ने जमीन पर उतर कर खुद जो सफाई व्यवस्था संभाली जिसके कारण क्षेत्र में सफाई व्यव्स्था दुरुस्त कराने में सफलता मिली। अब इसके लिए जल्द ही क्षेत्र के अधा दर्जन से अधिक आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के समाजसेवी एकजुट होकर जल्द ही निगमायुक्त से मिलेंगे और उन्हे क्षेत्र की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापन सौंपेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *