पीआरबी कर्मी को साथियों ने दी विदाई।
पुलिस विभाग में स्थानांतरण का दौर लगातार जारी बना हुआ है।

संवाददाता – अनुज श्रोत्रिय
झाँसी: पुलिस विभाग में स्थानांतरण का दौर लगातार जारी बना हुआ है। इसी क्रम में पिछली 18 महीने से मऊरानीपुर कोतवाली के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी क्षेत्र रानीपुर में पीआरबी 0401 में अपनी सेवाएं दे रहे राजेश कुमार का स्थानांतरण चिरगांव थाना क्षेत्र की पीआरबी 0387 में हो गया है। तो वही साथी पुलिस कर्मियों के द्वारा राजेश कुमार को समारोह आयोजित का विदाई दी गई। इस दौरान विदाई देने में मुख्य रूप से राजेश कुमार के साथ हर समय रहने वाले चालक होमगार्ड अखिलेश राज सहित स्थानीय लोगों के द्वारा फूल माला पहनकर विदाई दी गई।
