दो अलग अलग मामले में पुलिस ने 2अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

रोहित जयसवाल ब्यूरो चीफ क्राइम
नवाबगंज गोंडा:- थाना क्षेत्र के दो अलग अलग मामले में पुलिस ने अभियुक्तों को किया गिरफतार, भेजा जेल। थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने प्रेस नोट जारी कर दी जानकारी।
थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव की रहनेवाली मीरा साहू पुत्र बुद्धू साहू को थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की साथ दुष्कर्म करने में साजिश कर्ता के रुप में नामजद कर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस घटना के बाद क्राइम इंस्पेक्टर अरविंद यादव की अगुआई में साजिश में अभियुक्त महिला मीरा को गिरफतार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं दूसरे मामले में दुष्कर्म करने के आरोपी हीरा यादव पुत्र रामदत्त उर्फ दत्ते निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना उमरीबेगमगंज को मुखबिर सूचना पर थाना क्षेत्र से ढेमवाघाट चौकी इंचार्ज प्रेमचंद गुप्ता की अगुआई में पकड़ कर जेल भेज दिया गया।
