पुलिस आयुक्त महोदय ने पुलिस लाईन मानेसर का निरीक्षण करके दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
पुलिस आयुक्त महोदय ने पुलिस लाईन मानेसर का निरीक्षण करके दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

सन्तोष कुमार यादव
गुरुग्राम:- विकास कुमार अरोड़ा IPS, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम ने पुलिस लाईन मानेसर के पार्क, मैदान, वाहन डंपिंग यार्ड सहित मानेसर पुलिस लाईन कम्पस का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने पुलिस लाईन मानेसर में रह रहे पुलिस कर्मचारियों के परिवार वालों से उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस दौरान उन्होंने जिम, छोटे बच्चों के लिए फुटबॉल कोर्ट, सीनियर सिटीजन के बैठने के लिए पुलिस लाईन में एक विशेष कैमरा तथा बच्चों के ट्यूशन पढ़ने के लिए एक कमरा बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस आयुक्त महोदय ने इस दौरे के दौरान अपराध शाखा मानेसर के भवन का भी निरीक्षण किया तथा अच्छा काम करने के लिए अपराध शाखा मानेसर की प्रशंसा की। पुलिस लाईन मानेसर में बेहतर व्यवस्था रखने के लिए उन्होंने आर.डब्ल्यू.ए. पुलिस लाईन, मानेसर के पदाधिकारीयों को प्रशंसा-पत्र देकर भी सम्मानित किया।
