थाना दिवस का हुआ आयोजन, उप जिलाधिकारी की मौजूदगी में संपन्न हुआ थाना दिवस

अनुज श्रोत्रिय

झांसी:- जमीनी संबंधी विवादों को निपटने के लिए सरकार के द्वारा महीने में दो बार दूसरे और चौथे शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन थाना और कोतवाली स्तर पर किया जाता है। जिसमें आज मऊरानीपुर उप जिलाधिकारी गोपेश तिवारी के द्वारा थाना कटेरा में समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। तो वही मऊरानीपुर कोतवाली में कोतवाली प्रभारी तुलसीराम पांडे के द्वारा राजस्व संबंधी मामलों को लेकर फरियादियों की समस्याओं को सुनाया गया। इस दौरान कुछ फरियादियों की समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया इसके साथ ही कई फरियादियों की समस्या के निराकरण के लिए टीम का गठन कर जल्द समस्या समाधान करने का आश्वासन दिया गया। समाधान दिवस में पुलिस के साथ राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *