गुड़गांव पुलिस पर हमला करने वाले निकले वांटेड चोर

गुड़गांव पुलिस पर हमला करने वाले निकले वांटेड चोर

सन्तोष कुमार यादव

गुड़गांव:- गुड़गांव तीन दिन पहले पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी मोस्ट वांटेड चोर निकले। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों से तीन दर्जन चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के साथ वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस प्रयास कर रही है।

दरअसल, तीन दिन पहले बजघेड़ा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बाइक पर सवार होकर चार अपराधी सराय अलावर्दी से बजघेड़ा की तरफ जाएंगे। इस दौरान पुलिस ने नाकाबंदी कर दी और बाइक पर जब चारों आते दिखाई दिए तो उन्हें रोकने का प्रयास किया। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए अपनी बाइक घुमा दी और द्वारका एक्सप्रेसवे की तरफ चल दिए। द्वारका एक्सप्रेसवे पर आरोपियों की बाइक फिसल गई जिसके बाद चारों अलग-अलग दिशाओं में भागने लगे। इस दौरान दो आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया था। इसमें से एक आरोपी ने पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया था, लेकिन सभी ने उन्हें काबू कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान रोहतक निवासी कर्मबीर व जींद निवासी बिजेंद्र उर्फ कोकी के रूप में हुई थी।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जब पूछताछ की तो यह खुलासा हुआ। इसी दौरान पुलिस ने एक अन्य आरोपी को भी काबू कर लिया। जिसकी पहचान राेहतक निवासी हरकेश के रूप में हुई। एसीपी वरुण दहिया का कहना है कि इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों ने जिन वारदातों का खुलासा का खुलासा किया है उनकी निशानदेही कराई जा रही है। इसके अलावा इनके साथ वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *