प्रधान पति की लात घूसों से जमकर सड़क पर हुई पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

अरविंद आर्य

झांसी- कटेरा पड़रा रोड पर दिन दहाड़े दंगल बन गया। जब तीन चार लड़कों ने पड़रा प्रधान पति चतुर्भुज उर्फ़ पप्पू कुशवाहा की लात घूसों से पिटाई कर कपडे फाड़ दिए। दिन दहाड़े हुई इस लड़ाई से रोड पर सब्जी बेच रहे किसान तथा आम जनता राहगीर डर के मारे भाग खड़े हुए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर प्रधान पति को बचाया और अपने साथ थाने ले आयी। तो वही अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया की ग्राम कटेरा देहात निवासी तीन चार लड़के दोपहर को शराब के नशे में टुन्न होकर पड़रा रोड पर आपे को बीच रोड पर आड़ी लगाकर गाली गलौज कर रहे थे, की इतने में पड़रा प्रधान पति चतुर्भुज कुशवाहा अपने मित्र के साथ मोटर साइकिल पर बैठ कर कटेरा आने के लिए वहाँ से निकले, तभी आपे बाले ने आपे पीछे कर दी और मोटर साइकिल में लग गयी। तब प्रधान पति ने मोटर साइकिल से उतर कर आपे चालक को उलाहना दिया। इसी से बौखलाये तीन चार लड़कों ने प्रधान पति की जमकर धुनाई कर दी। बीच रोड पर यह देखकर लोग सहम गये सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षो को थाने ले गयी हालांकि खबर लिखे जाने तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ था। लेकिन दिन दहाड़े बीच चौराहे प्रधान पति की इस तरह मारपीट किया जाना चर्चा का बिषय बना हुआ है की पुलिस चाहे जितने दावे कर ले लेकिन गुंडे बेलगाम ही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *