यातायात व्यवस्था का संचालन कर रहे ट्रैफिक आरक्षी के साथ मारपीट करने वाले 3 धरे गए।

यातायात व्यवस्था का संचालन कर रहे ट्रैफिक आरक्षी के साथ मारपीट करने वाले 3 धरे गए।

जीत नारायण

लखनऊ:- राजधानी लखनऊ के खुर्रमनगर चौराहे पर यातायात व्यवस्था के संचालन के समय ट्रैफिक ड्यूटी में कार्यरत आरक्षी लोकेन्द्र सिंह के साथ मारपीट करने वाले 3 आरोपियों को इन्दिरानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें बीते बुधवार को ट्रैफिक आरक्षी लोकेन्द्र सिंह, आरक्षी उमेश व उप निरीक्षक रन सिंह यातायात व्यवस्था हेतु खुर्रमनगर चौराहा पर मौजूद थे। तभी आरोपी शुभम कुमार गौड़ व पियूष गोश्वामी व अर्पित पाल अपनी गाड़ी यूपी 32 सीपी 3614 आई 10 कार से गलत दिशा से आ रहे थे। जिसे ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात आरक्षी लोकेन्द्र सिंह ने रोका तो इसी बात को लेकर आरोपियों ने आरक्षी लोकेन्द्र सिंह का कालर पकड़ कर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे और सरकारी कार्य में बाधा डालने लगे। तभी ट्रैफिक पुलिस के अन्य पुलिसकर्मी व पुलिस चौकी खुर्रमनगर पर मौजूद चौकी प्रभारी उप निरीक्षक इरशाद अहमद मय हमराहीगण के साथ भी मौके पर आ गये। उन्होंने उन तीनों को समझाने बुझाने का काफी प्रयास किया। परन्तु वह तीनों और भी उत्तेजित होकर गाली गलौज करने लगे। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 332, 353, 504, 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।

आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना इन्दिरानगर प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी, उप निरीक्षक इरशाद अहमद, उप निरीक्षक संदीप ठाकुर, हेड कांस्टेबल संजय यादव, यातायात पुलिस लाइन लखनऊ के उप निरीक्षक रन सिंह, कांस्टेबल उमेश शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *