पलटने से बची बच्चों से भरी स्कूल बस

अनुज श्रोत्रिय

झांसी:- ज्ञात हो कि बिजना से कम से कम 5 से 7 बसे और 8 टैक्सियां बच्चों को लेकर निकलती हैं जिसमें सैकड़ों बच्चे आस पास के स्कूलों में पढ़ने जाते है।
आज सुबह 7 बजे एजुकेशन वैली स्कूल नोटा की बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी तभी बिजना गांव में बस रोड पर बस का पहिया कीचड़ में धंस गया बस पलटने की स्थति में पहुंच गई और बच्चो में चीख पुकार मच गई ड्राइवर ने सुझबुझ का परिचय देते हुए बच्चो को बस से उतार कर सुरक्षित खड़ा किया ,रोड पर बस फसी होने की वजह से जाम की स्थति बन गई।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर कीचड़ और पानी होने की वजह से आए दिन दोपहिया चालक गिर कर घायल होते रहते हैं तथा राहगीरों को आवागमन में भारी समस्या का सामना करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *