सीलिंग व तोडफोड ड्राइव साथ-साथ, डीएलएफ फेज-4 व एमजी रोड पर कार्रवाई।
सीलिंग व तोडफोड ड्राइव साथ-साथ, डीएलएफ फेज-4 व एमजी रोड पर कार्रवाई।

सन्तोष कुमार यादव
गुड़गांव:- वीरवार को डीटीपी दस्ते की ओर से सिलिंग व तोडफोड कार्रवाई एक साथ की गई। कार्रवाई की शुरूआत लाइसेंसी कालोनी डीएलएफ फेज-4 व एमजी रोड मेट्रो स्टेशन के पास हेरिटेज सिटी पर की गई। इस मौके पर बडी संख्या में पुलिस दस्ता भी मौजूद रहा।
पहली कार्रवाई डीएलएफ में ओसी उल्लंघन वाली संपत्तियों को सील कर दिया गया। कार्रवाई शुरू होता देख आसपास दुकानों में हडकंप मच गया। देर तक चली कार्रवाई में पुलिस बल की मौजूदगी में दुकानें सील की गई। इसके अलावा सेंट्रल आर्केड मार्केट, डीएलएफ फेज-4 से अतिक्रमण भी हटाया गया। वही दूसरी ओर सीएम विंडो शिकायत पर एमजी रोड मेट्रो स्टेशन के पास हेरिटेज सिटी में अनधिकृत रूप से बनाई गई दुकान को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। विभागीय अधिकारियों की मानें तो टाउन कन्ट्री प्लानिंग विभाग द्वारा समय समय पर नियमों का उल्लंघन ना करने की हिदायतें दी जा चुकी है।
डीटीपी मनीष यादव ने बताया किसी भी हाल में उल्लंघन करने वाले लोगों को बक्शा नही जाएगा। आगे भी विभाग की ओर से कार्रवाई की जाती रहेगी। बावजूद इसके लोग आदेशों को मानने को तैयार नही है। वही एक के बाद एक हो रही कार्रवाई से शहर में अवैध निर्माण व अवैध अतिक्रमण करने वाले लोगों की धडकनें बढी हुई है। बताया गया है कि विभाग किसी भी हाल में कोताही बरतने के मूड में नही है। इस अवसर पर डीटीपीई मनीष यादव, जेई अमित, पारसमणि व एफटी प्रशांत मौजूद रहे। इस अभियान की नेतृत्व एटीपी दिनेश सिंह, डीटीपी प्रवर्तन, को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।
