पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय की शाखाओं का किया निरीक्षण

रोहित जयसवाल ब्यूरो चीफ क्राइम

गोंडा : पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने पुलिस कार्यालय की शाखाओं का किया निरीक्षण, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, अभिलेखों के बेहतर रखरखाव व अच्छे कार्य हेतु पासपोर्ट सेल को नगद पुरस्कार से किया पुरुस्कृत, पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने पुलिस कार्यालय की रिट शाखा, विशेष जांच प्रकोष्ठ, जनसूचना प्रकोष्ठ, सीओ कार्यालय, सीओ लाइन, साइबर सेल, पासपोर्ट सेल, अभिलेखागार व प्रधानलिपिक, एकाउण्ट आफिस का निरीक्षण कर अभिलेखों के बेहतर रखरखाव, फर्नीचर एवं साफ-सफाई हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की तथा अच्छे कार्य हेतु पासपोर्ट शाखा को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर पुलिस कार्यालय के समस्त अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *