आदर्श कारागार व नारी बन्दी निकेतन लखनऊ का हुआ आकस्मिक निरीक्षण।

प्रीती कश्यप।

लखनऊ:- अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट कार्यरत सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रेम प्रकाश द्वारा जिला कारागार, आदर्श कारागार (माडल जेल) व नारी बन्दी निकेतन लखनऊ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जिसमें सम्बन्धित जेल के डिप्टी जेलर उपस्थित रहे। जेल विजिट में सम्बन्धित जेलर व कर्मचारियों द्वारा सहयोग किया गया तथा जेल बंदियों से मुलाकात की। उन्होंने जेल की साफ सफाई के निर्देश दिए साथ ही वहां दिए जा रहे हैं भोजन की व्यवस्था व साफ-सफाई को देखा। उन्होंने कहा कि महिला बंदियों को किसी भी तरह से किसी तरह की तकलीफ नहीं होनी चाहिए। महिला बंदियों और पुरुष बंदियों द्वारा उनकी योग्यता के अनुसार जो कार्य कराए जाते हैं उसका भी उन्होंने निरीक्षण किया और कहा कि इससे इनकी अर्जित आए होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *