तरबगंज पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले शातिर चोर को धर दबोचा।

नदीम अहमद (ब्यूरो गोंडा)

 

गोंडा:- तेज तर्रार एसपी गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत फरार अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के लिए जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।निर्देश के क्रम में एएसपी गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज संसार सिंह राठी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक के नेतृत्व में थाना तरगबजं पुलिस ने मुखबिर की खास सूचना पर मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी पवन सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल एक तमंचा 12 बोर दो जिन्दा कारतूस बरामद की गई। जिसके सम्बन्ध में थाना तरबगंज में अभियुक्त के विरूद्ध एफआईआर पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया की मोटरसाइकिल दिल्ली से चोरी की है। इसके रजि0 नम्बर DL11SX8610 को बदल कर लोकल का नम्बर प्रयोग करता था। गिरफ्तारी टीम में शामिल रहे उपनिरीक्षक सोमप्रताप सिंह हेड कांस्टेबल इमरान अली हेड कांस्टेबल शैलेंद्र यादव कांस्टेबल राजवीर सिंह कांस्टेबल नीरज वर्मा मय टीम की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *