तहसीलदार ने किया अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई।

 

अजय मिश्रा व्यूरो चीफ कुशीनगर।

 

कुशीनगर:- खड्डा तहसील क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव में अवैध बालू खनन कर किये जा रहे परिवहन की सूचना पर तहसीलदार दिनेश कुमार की अगुवाई में रवि यादव, राजस्व निरीक्षक छितौनी विपिन मणि, हल्का लेखपाल बांकेलाल, राजेश गुप्ता, विभव शर्मा की टीम ने मंगलवार की देर रात कटाई भरपुरवा गांव पहुंचकर एक अदद सफेद बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली व भण्डारण के लगभग 5 ट्राली बालू के ढेर जप्त करते हुए ट्रैक्टर ट्राली को जटहा बाजार थाने को सुपुर्द कर कार्रवाई की है। इस कार्यवाही से अवैध बालू का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *