छः माह बाद भी नहीं खुला हत्या का राज,जांच पर उठने लगे सवाल।

 

अजय मिश्रा ब्यूरो चीफ कुशीनगर।

 

कुशीनगर:- अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के मुजडीहा में स्थित देसी शराब दुकान के संचालक व्यास मुनि यादव की 10 जुलाई 2022 की रात अज्ञात हमलावरों ने चाकूओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी थी। मामले में स्थानीय पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है लेकिन हत्या के छः माह बाद भी पुलिस हत्या का राज नहीं खोल सकी। बताते चलें कि महाराजगंज जनपद के शराब व्यवसाई लालमुनी यादव के भाई व्यास मुनी यादव की 10 जुलाई की रात दो अज्ञात बदमाशों ने चाकू से गोदकर हत्या कर फरार हो गए थे। घटना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी ने मौके पर पहुंच हत्या के मामले का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया था। घटना के बाद पुलिस ने लगभग आधा दर्जन लोगों से थाने लाकर कई दिनों तक पूछताछ करती रही लेकिन हत्यारों तक पहुंचने में आज तक नाकाम रही। इस निर्मम हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई थी। परिजनों ने उच्चाधिकारियों सहित मुख्यमंत्री को सौंपा था पत्रक। मृतक के भाई लालमुनी यादव ने पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर,व मुख्यमंत्री को भी पत्रक सौंप कर कहा था कि पुलिस जांच कर रही है मगर किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। निर्मम हत्या से उसका परिवार पूरी तरह से टूट गया है।लोग यह जानने को आतुर है कि आखिर व्यास मुनि के वे दुश्मन कौन थे जिसने उसकी हत्या कर दी। वही पुलिस की जांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। जिससे लोगों में आक्रोश है और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे है।वही इस संबंध में पूछे जाने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि उक्त प्रकरण में कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल अभी चल रही है हत्यारे जल्द पकड़े जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *