थाना माल की पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी को धर दबोचा।
थाना माल की पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी को धर दबोचा।

अभिषेक कुमार संवाददाता
माल/लखनऊ। पुलिस उपायुक्त पश्चिमी राहुल राज व अपर पुलिस उपायुक्त चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त मलिहाबाद वीरेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर काम कर रहे थाना माल प्रभारी शमीम खान ने छेड़छाड़ के आरोपी को रुदान खेड़ा पुलिया के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम नदीम उम्र 30 वर्ष पुत्र मेहन्दी है, वह ग्राम द्वारिका खेड़ा का रहने वाला है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शमीम खान, उप निरीक्षक बलकरन सिंह, आरक्षी अंकित सिरोही शामिल रहे।
