स्वामी वेदानंद ज्ञान एवं कौशल संस्थान में अमृत कलश उत्सव का हुआ आयोजन

अनुज श्रोत्रिय
झांसी:- मऊरानीपुर तहसील स्थित स्वामी वेदानंद ज्ञान एवं कौशल संस्थान विद्यालय खिलारा में रविवार को स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव पर्व के चलते मेरी माटी मेरा देश का उत्सव मनाया गया। साथ ही अखंड भारत दिवस पर अमृत कलश उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य श्रीकांत शर्मा, दीपक रैकवार, ओमशंकर कुशवाहा, कुलदीप मिश्रा,अंजलि द्विवेदी, कपालिनी मिश्रा,आशीष तिवारी, दीपान्शु ,गोपाल मिश्रा, संदीप मिश्रा, धर्मपाल,धर्मपाल, इंद्रपाल अरविंद, कुशवाहा आदि मौजूद रहे। वही कंपोजिट एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नयागांव में 13 से 15 अगस्त तक मनाये जाने वाले तिरंगा झंडा यात्रा के चलते स्कूली विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से तैयारियां करनी शुरू कर दी है। इस दौरान प्रधानाध्यापक मुहम्मद रऊफ, अमित तिवारी, रामदास, असलम अली अफरोज अंजुम, अर्चना सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।
