डीसीएम चालक को गोली मारने वाला फरार अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे।

डीसीएम चालक को गोली मारने वाला फरार अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे।

अभिषेक कुमार

पारा। पारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत 7 व 8 फरवरी की रात लगभग 12 बजे आलमबाग की तरफ से डीसीएम आ रही थी और श्रमजीत रावत उर्फ शेरू उम्र 25 वर्ष पुत्र सिद्ध प्रकाश रावत निवासी 548/628 देवपुर, चन्द्रोदय नगर थाना पारा जनपद लखनऊ जो की स्कूटी से आ रहा था। आलमबाग की तरफ से आ रहे डीसीएम चालक ने श्रमजीत रावत को ओवरटेक कर दिया जिसके कारण श्रमजीत रावत को गुस्सा आ गया और उसने डीसीएम का पीछा किया। जब नहर मोड़ तिराहे के पास डीसीएम मुड़ने लगा तब उसकी स्पीड कम हो गयी फिर श्रमजीत रावत ने डीसीएम चालक प्रेम सिंह उम्र करीब 48 वर्ष पुत्र भीकम सिंह निवासी ग्राम सुनाव थाना फरिहा जिला फिरोजाबाद को गोली मार दी। जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रेम सिंह को इलाज के लिए केजीएमयू ट्रामा सेण्टर लखनऊ में भर्ती कराया। आपको बता दें राजेश कुमार उम्र करीब 45 वर्ष पुत्र विद्याराम निवासी लुहारी थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी ने इस सम्बंध में अज्ञात के खिलाफ 8 मार्च को पारा थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शूरू कर दी व आरोपी श्रमजीत रावत उर्फ शेरू पुत्र सिद्ध प्रकाश रावत निवासी 548/628 देवपुर चन्द्रोदय नगर थाना पारा जनपद लखनऊ को 10 मार्च को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल 0.32 बोर व 2 जिन्दा कारतूस 0.32 बोर बरामद किया है। बताते चलें कि आरोपी के ऊपर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज थे। पुलिस ने बताया है कि आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *