ग्रामोदय इंटरनेशनल कॉलेज ने किया छोटे-छोटे बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन

अनुज श्रोत्रिय

झांसी- ग्रामोदय इंटरनेशनल कॉलेज के तत्वाधान में आज E-Dac के द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन झांसी जिले के कस्बा रानीपुर में किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। तो वही कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय परिवार की रोशनी बरसैया, मनीषा सोनी, सौरभ गुप्ता, संदीप यादव, हेमंत सुलेरे एवं अभिभावक मौजूद रहे। आपको बता दें कि ग्रामोदय इंटरनेशनल कॉलेज के द्वारा इस तरह की सामान्य प्रतियोगिता पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। जिसमें कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं भाग लेती है। तो वही सफल आने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *