बकायेदारों के विरुद्ध कुर्की व वसूली अभियान लगातार जारी।

 

प्रीती कश्यप।

 

लखनऊ :- 28 अक्टूबर 2022 को नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह के निर्देशानुसार लखनऊ नगर में गृहकर के बड़े बकायेदारो के विरूद्ध कुर्की व वसूली अभियान सम्पूर्ण शहर में निम्नानुसार चलाया जा रहा है।

ज़ोन-5- जोनल अधिकारी सुजीत कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में वार्ड- गुरूगोविन्द सिंह व चित्रगुप्त नगर में गृहकर का भुगतान न करने वाले बड़े बकायेदारों के विरूद्ध कुर्की / सीजर की कार्यवाही निम्नानुसार की गई।

1: भवन संख्या 553ए/088 स्थित पटेल नगर एस०डी० त्रिपाठी रू० 29273.00 बकाया।

2: 553ए/128 स्थित पटेल नगर मुन्नी देवी कटियार रू0- 72593.00 बकाया।

3: 553ए /150 स्थित पटेल नगर विद्यावती कपूर रू0 21619.00 बकाया।

4: 553ए /151 स्थित पटेल नगर आर0 डेनियल पिल्लई रू0-308095.00 बकाया।

5: ए/10 स्थित न्यू इन्द्रपुरी अशोक यादव रू0 649889.00 बकाया।

उक्त सील किये गये भवनों के सापेक्ष रू0- 225000.00 का भुगतान नगर निगम कोष में जमा कराया गया।

उक्त कार्यवाही कर अधीक्षक संजय भारती व सुप्रिया राव एवं राजस्व निरीक्षक धीरेन्द्र प्रताप सिंह, क्यू०आर०टी० टीम तथा अन्य स्टाफ की उपस्थिति में सम्पादित की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *