धूमधाम से मनाया गया पवन पुत्र हनुमान का जन्म उत्सव

अनुज श्रोत्रिय

झांसी- मऊरानीपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम कचनेव में आज पवन पुत्र, संकटमोचन और भगवान शिव के रुद्रावतार भगवान बजरंगबली का जन्मोत्सव भगवान हनुमान जी को भव्य शोभायात्रा निकाल कर मनाया गया। रामभक्त हनुमान को कलयुग के देवता और जल्द प्रसन्न होने वाले देवता माना गया है। हनुमानजी को भगवान शिव के 11वें अवतार माना जाता है। रामभक्त हनुमानजी के जन्म को लेकर दो तरह की धार्मिक मान्यताएं हैं। एक मान्यता के अनुसार हनुमानजी का जन्म चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को हुआ था, वहीं इसके अलावा कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भी हनुमान जयंती मनाई जाती है। चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर जिसमे ग्राम प्रधान देवप्रसाद विश्वकर्मा, मनमोहन गुप्ता , सत्यम यादव, डॉ रोहित यादव , शानू खान , घ्रतेश विश्वकर्मा (झा), अनिकेत विश्वकर्मा, राजा कुशवाहा अंकित DJ , गजराज नापित, भगवत पांचाल,मलखान यादव, अमित गुप्ता, अंकित यादव, सोहित रुचि मेडिकल स्टोर, व समस्त ग्रामवाशी समलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *