टूट गया है बंधा डीएम साहब ध्यान दे देंगे तो सैकड़ों एकड़ जमीन की पैदावार से परिवार चलेगा

जितेंद्र पाण्डेय
भदोही- ज्ञानपुर तहसील अन्तर्गत डीघ ब्लाक के कोनिया कलिक मवैया, बसगोती मवैया और मवैया थानसिंग के किसानों ने जिलाधिकारी महोदय को सौंपे पत्रक में गंगा तट के पास बने बंधे के टूटने से हर साल करीब 100 एकड़ खेती चौपट हो जाने की बात कही। बरसात में जहाँ एक ओर बरसाती पानी के तेज बहाव से फसले चौपट हो जाती हैं। तो वहीं दूसरी ओर बंधा न होने से गंगा में जब बाढ़ की स्थिति होती है तो पानी फसलों को डुबाते हुए बस्ती में घुस आता है। उस समय ये किसान घर छोड़ कहीं अन्यत्र शरण लेते हैं। शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से ग्रामीणों ने नियमानुसार सर्वे करवाकर अतिशीघ्र बंधा बनवाने का निवेदन किया है, जिससे सैकड़ों एकड़ उपजाऊ जमीन बरबाद होने से बचाई जा सकती है। शिकायतकर्ताओ में भाजयुमो अध्यक्ष निशांत सिंह बसगोती, आदित्य सिंह, शिव बहादुर सिंह, मुनिराज, बिन्दर सिंह, ओमकार मिश्र, सन्तोष सिंह, बिन्दु सिंह आदि रहे।
