सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य के विकास कार्यों के दावे दिख रहें हवा हवाई।

अभिमन्यु रावत।

 

लखनऊ:- सरोजनी नगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत प्यारेपुर के डिघिया गांव के मुख्य मार्ग पर भरा है गंदा पानी। ग्राम पंचायत प्यारेपुर के डिघिया गांव जाने वाले मुख्य मार्ग, यानी डामर रोड़ पर भरा रहता है गंदा पानी। जिसके चलते डिघिया गांव के साथ-साथ आसपास के लोगों को आने-जाने में होती है बहुत दिक्कत उसके बावजूद भी संबंधित अधिकारी केवल आश्वासन देकर अपना पल्ला झाड़ते नजर आते रहते हैं। साथ ही संबंधित क्षेत्रीय नेता जैसे बीजेपी सांसद एवं केंद्रीय मंत्री सांसद कौशल किशोर, सरोजनी नगर बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह व क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य पलक रावत अपने द्वारा किए वादों पर अमल होते नहीं दिख रहें हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण ग्राम पंचायत प्यारेपुर के डिघिया गांव के मुख्य मार्ग/डामर रोड़ की दुर्दशा बता रही हैं, जहां पर लगातार गंदा पानी भरा रहता है और लोगों को आने-जाने में बहुत सी दिक्कतें होती है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्रीय नेताओं को इस समस्या की जानकारी उसके बावजूद भी समस्या का समाधान कराने के लिए कोई भी सक्षम अधिकारी व क्षेत्रीय नेता आगे आकर इस समस्या का समाधान नहीं कराया। फिर पुनः पार्षद का चुनाव आते ही झूठा वादा करने के लिए पार्षद क्षेत्र की जनता को विकास के नाम का झूठा वादा करने के लिए उतर रहें हैं मैदान में। पूर्व में मेरे द्वारा ट्विटर के माध्यम से लखनऊ जिलाधिकारी, मोहनलालगंज सांसद व वर्तमान सरोजनी नगर विधायक को भी अवगत कराया गया था, उसके बावजूद इस समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *