अंधेरे में जारी है अवैध खनन का खेल।

सुरेंद्र कुमार द्विवेदी (झांसी)

 

रात में अवैध रूप से मशीनों के द्वारा मुरम (लाल मिट्टी) का अवैध खनन किया जा रहा है। तो वही मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा उप जिलाधिकारी को मामले से अवगत कराते हुए शिकायती पत्र दिया गया।

 

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत बिरगुआ के निवासी बृजेंद्र सिंह तोमर के द्वारा उप जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र बताया गया कि खकौरा घाट धशान नदी पर बालू घाट चल रहा है। जिसमें खनन करने बाले व्यक्तियों के द्वारा रात में पहाड़ी से जेसीबी मशीन के द्वारा मोरम खोद कर अवैध खनन किया जा रहा है। अवैध खनन करने वाले व्यक्तियों के द्वारा लगभग 500 ट्राली लाल मिट्टी को पहाड़ी की तीन जगह से खोदा गया है। रात्रि में अभी भी अवैध खनन जारी बना हुआ है। पहाड़ी खोदकर मोरम का अवैध खनन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग ग्रामीण के द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *