दोस्तों संग नहाने गए मासूम की तालाब में डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

अभिषेक कुमार संवाददाता

मलिहाबाद:- थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मधवापुर निवासी बबलू रावत का पुत्र बादल उम्र करीब 15 वर्ष सिद्धपीठ बाराही देवी तीर्थ स्थल पर बने तालाब में अपने 2 दोस्तों के साथ नहाने गया था। तीनों दोस्त तालाब में नहा रहे थे कि अचानक बादल नहाते नहाते अधिक गहराई में चला गया। गहराई में जाने के कारण मासूम डूबने लगा व शोर मचाने लगा। जब तक कि आस-पास के लोग कुछ समझ पाते तब तक मासूम तालाब की गहराई में समा गया और डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तभी दोनों दोस्तों ने शोर मचाया और वहां आसपास के लोगों को इसके बारे में जानकारी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बादल को तालाब में खोजना शुरू कर दिया। खोजते खोजते अचानक मासूम बादल की लाश तालाब में मिली और लाश को बाहर निकाला गया। उसके बाद लोगों ने बादल के परिजनों को तालाब में डूबने के कारण मौत होने की सूचना दी। जैसे ही बादल की मौत होने की सूचना परिजनों को मिली परिजनों में कोहराम मच गया। बताते चलें कि मृतक मासूम का पिता बबलू अपने पूरे परिवार के साथ लुधियाना में रहता है और 12 जून को अपने गांव घूमने आया था। बबलू के एक पुत्री प्रियांशी उम्र 9 वर्ष है व तीन पुत्र जिनमें से विमलेश उम्र करीब 18 वर्ष एवं प्रियांशु उम्र करीब 8 वर्ष हैं। जिसमें से मृतक बादल दूसरे नंबर का था। मृतक बादल रहीमाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल्ली खेड़ा गांव अपने मामा के घर गया हुआ था और उसके दोनों दोस्त भी उसी गांव के थे। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *