जेबीएल एक्सप्रेस और ऑन डॉट कोरियर सर्विस के मैनेजिंग डायरेक्टर ग्राहकों को देंगे बेहतर और अच्छी सुविधा।
जेबीएल एक्सप्रेस और ऑन डॉट कोरियर सर्विस के मैनेजिंग डायरेक्टर ग्राहकों को देंगे बेहतर और अच्छी सुविधा।
आशीष तिवारी की रिपोर्ट।
लखनऊ:- जेबीएल एक्सप्रेस और ऑन डॉट कोरियर सर्विस ने एक फ्रेंचाइजी की मीटिंग में सेमिनार का किया गया आयोजन। जिसमें मैनेजिंग डायरेक्टर जुगनू जयंत सिन्हा ने बताया कि वह ईस्ट यूपी में अपनी फ्रेंचाइजीज को बढ़ाना चाहते हैं और हर ग्राहकों तक हर जगह, हर किनारे तक उनको सुविधा पहुंचा सके। इसके लिए उन्होंने एक मीटिंग का आयोजन किया। जिसमें प्रदेश स्तर से अलग-अलग जगह से लोग आए और उन्होंने कहा कि इकोनॉमिकल और सबसे कम रेट में हम अच्छी सर्विसेस को देंगे। उन्होंने बताया कि पूरे भारत में और भी बहुत सी कंपनियां है, कोरियर को सब लोग यूज कर रहे हैं मगर कई कंपनियों में हिडेन चार्जेस बहुत रखते हैं। कई जगह पर रेट सस्ते हैं मगर सर्विस नहीं मिल रही उन्होंने बताया कि हमारी मीटिंग का मुख्य उद्देश्य इकोनॉमिकल रेट पर पैन इंडिया अच्छी सर्विसेस प्रोवाइड कराने के लिए ईस्ट यू पी जोन की फ्रेंचाइजर के साथ बैठक की। ऑन डॉट कोरियर और जेबीएल के स्टेट हेड एसके श्रीवास्तव ने बताया कि यह जो सेमिनार रखा गया है यह ऑन डॉट और जेबीएल का कंबाइंड सेमिनार है और इसमें ईस्टर्न यूपी और वेस्ट यूपी से बहुत से लोग आए हुए हैं। उनके ब्रांच मैनेजर एरिया मैनेजर सभी आए हैं और उनके साथ यह डिसकस किया गया कि जो भी सुविधाएं लोगों को नहीं मिल पा रही हैं। उनको कोरियर से रिलेटेड अच्छी सुविधाएं मिलें और ऑन डॉट कोरियर भविष्य में बहुत आगे तक बढ़ सके।
