अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर को थाना पुलिस ने पकड़ा

अनुज श्रोत्रिय
झांसी- थाना कटेरा पुलिस ने रविवार की दोपहर को बालू से भरे एक ट्रैक्टर को पकड़ कर सीज कर दिया। थानाध्यक्ष कटेरा कौशल किशोर मिश्रा ने बताया की क्षेत्र में गस्त के दौरान पड़रा रोड पर साजेरा तिराहा के पास एक सोनालिका ट्रैक्टर ट्राली क्रमांक एम. पी.36 ए सी 7605 जिसमें बालू भरी हुई थी को रोककर प्रपत्र मांगे। जिस पर चालक बालू खनन से सम्बंधित प्रपत्र नहीं दिखा सका। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया तथा उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज करने की कार्यवाही की।
