परीक्षा पर चर्चा में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों से प्रधानमंत्री करेंगे संवाद।

परीक्षा पर चर्चा में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों से प्रधानमंत्री करेंगे संवाद।

ब्यूरो झांसी अनुज श्रोत्रिय

झांसी:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा 2023 में जयंती पैलेस मऊरानीपुर में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक समिति में पुरुस्कार हेतु छात्र छात्राओं के चयन करने की जिम्मेदारी में ब्लाक प्रमुख बंगरा इंजीनियर भारती आर्य को अहम भूमिका निभाने का मौका मिला। जिसमें मऊरानीपुर क्षेत्र के विभिन्न इंटर कॉलेजों के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर झांसी ललितपुर क्षेत्र के सांसद अनुराग शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री संत विलास शिवहरे, गरौठा विधायक जवाहर सिंह राजपूत, पूर्व राज्य मंत्री बिहारी लाल आर्य, एमएलसी श्रीमती राम निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, जिला महामंत्री अरुण सिंह, वीरेंद्र नायक सहित भारतीय जनता पार्टी के जेस्ट सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सांसद अनुराग शर्मा द्वारा कला में प्रथम द्वितीय तृतीय श्रेणी के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए और प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाई जा रही प्रतियोगिता के संबंध में बताया गया। सांसद ने बताया कि 27 जनवरी को प्रधानमंत्री सभी बच्चों से कार्यक्रम के माध्यम से रूबरू होते हुए प्रतिभागियों से वार्ता करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *