रघु बाबा एक्यूप्रेशर योग नेचुरोपैथी के तत्वाधान में कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

बृजेश पाण्डेय संवाददाता (गोण्डा)
गोंडा:- रघु बाबा एक्यूप्रेशर योग नेचुरोपैथी इंस्टीट्यूट के तत्वधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला पंचायत सदस्य मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। रघु बाबा एक्यूप्रेशर योग नेचरोपैथी इंस्टीट्यूट का कार्यक्रम घुचुवापुर चौराहा पर उद्घाटन का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य मनोज कुमार शुक्ला के द्वारा फीता काटकर किया गया। जिसमें क्षेत्र की तमाम युवा समाजसेवी बुजुर्गों ने पहुंचकर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्य शुक्ला ने कहा कि क्षेत्र में रघु बाबा एक्यूप्रेशर योग नेचरोथेरेपी इंस्टिट्यूट के खुलने से क्षेत्र के युवाओं को बड़ी राहत मिलेगी, जहां पर आए दिन युवाओं को को दूरदराज जाकर डिप्लोमा कोर्स करने पड़ रहे थे। जहां पर आज मास्टर डिप्लोमा, नेचुरोपैथी साइंस, बैचलर आफ योगा ,प्राथमिक चिकित्सा उपचार और प्रकृतिक फार्मासिस्ट, हॉस्पिटल मैनेजमेंट आदि डिप्लोमा हासिल कर समाज कि सेवा कर सकेंगे। रघु बाबा समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजकुमार दुबे भाजपा के युवा नेता अजीत शुक्ला, बिरला पंडित, डीएन मिश्रा, कृष्ण कुमार चौबे, संत ओंकार नाथ, विजय मिश्रा, अनिल मिश्रा, राम अछैबर मिश्रा, शिवम् दूबे सहित लोग उपस्थित रहे।
