महाशिवरात्रि मेले में संकट मोचन हनुमान मंदिर पर मुख्य आरक्षी की भूमिका सराहनीय रही।

दिलीप कुमार दुबे संवाददाता (सुल्तानपुर)

 

सुल्तानपुर:- बेलवाई भुनेश्वर नाथ धाम जो सुल्तानपुर जिले में विशेष महत्व रखता है काशी और अयोध्या के मध्य स्थित “मध्य काशी” नाम से भी प्रचलित है जहां पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दूर-दूर से श्रद्धालु जन लाखों की संख्या में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए आते हैं जिसमें भोलेनाथ का अभिषेक करने के बाद श्रद्धालु जन सीधे संकट मोचन हनुमान मंदिर पर दर्शन के लिए जाते हैं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन की तरफ से हनुमान मंदिर पर पुलिस मुख्य आरक्षी अरविंद कुमार व मुख्य आरक्षी अजीत कुमार सिंह जनपद सुल्तानपुर पुलिस लाइन की ड्यूटी प्रातः 2:00 बजे से मंदिर पर लगी थी। जिसमें दोनों पुलिस मुख्य आरक्षी ने पूरी तन्मयता के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन किया और अपनी देखरेख में कोई भी अप्रिय घटना नहीं घटने दी संकट मोचन हनुमान मंदिर के मुख्य महंत पंडित श्री रामाज्ञा दुबे “ज्योतिषी “ने इनके काम को सराहा और मंदिर प्रशासन की तरफ से बहुत-बहुत साधुवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *