लक्ष्मण दास दमेले इंटर कॉलेज के छात्रों ने मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की प्रयोगशालाओं को देखा, समझा कार्य।

ब्यूरो झांसी अनुज श्रोत्रिय की रिपोर्ट

झांसी:- श्री लक्ष्मण दास दमेले इंटर कॉलेज मऊरानीपुर झांसी के इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग के छात्रों का एक दिवसीय शैक्षणिक टूर सूर्य सिंह कुशवाहा के मार्गदर्शन में श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट दतिया मध्य प्रदेश में ले जाया गया। जहां छात्रों ने मेडिकल एवं इंजीनियरिंग के विभिन्न भागों विभागों प्रयोगशालाओं को देखा। उन्होंने बीएससी नर्सिंग फार्मेसी फिजियोथैरेपी एवं लैब टेक्नीशियन, बायोमेडिकल, बायोटेक्नोलॉजी, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर, साइंस, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, आदि प्रयोगशालाओं का भ्रमण किया साथ ही छात्रों द्वारा पूछे गए सवालों का शालीनता के साथ जवाब दिया गया। इस दौरान रावतपुरा सरकार इंजीनियरिंग कॉलेज के अध्यापकों का बड़ा सहयोग रहा उनके द्वारा छात्रों की प्रत्येक जिज्ञासा का उत्तर दिया गया। मेडिकल फैकल्टी द्वारा भ्रमण पर सभी शिक्षकों को सम्मानित किया। इस दौरान सूर्य सिंह कुशवाहा प्रवक्ता जीव विज्ञान, शिवकुमार खरे प्रवक्ता गणित, सतीश तिवारी प्रवक्ता भौतिक, बाबूराम, संजीव सेन, विजय बिलैया आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *