गांव की प्रतिभाएं विश्व पटल पर कर रही है, देश का नाम रोशन- जयप्रकाश निषाद।
संजय मिश्रा ब्यूरो (गोरखपुर मंडल)
देवरिया:- मकरसंक्रांति के अवसर पर पुरातनकाल से चली आ परंपरा को आज के परिवेश में भी ग्रामीण क्षेत्रों में जीवंत है, देश व प्रदेश में छोटी काशी के नाम से विख्यात बाबा दुग्धेश्वर नाथ की धरती रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा जमीरा में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में अतंराष्ट्रीय व राष्ट्रीय पहलवानों ने अपने जौहर दिखाया। विधानसभा क्षेत्र के मदनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जमीरा में आयोजित दंगल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री क्षेत्रीय विधायक जयप्रकाश निषाद ने कार्यक्रम आयोजक मंडल को धन्यवाद देते हुए कहा कि गांव के गलियारों की मेधा देश को विश्व पटल पर गौरवान्वित करने का कार्य करतीं हैं। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गांव गिरांव की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की खातिर खेलो इण्डिया खेलो नाम से बहुआयामी योजना का शुभारंभ किया, जिसके सापेक्ष जनपद के सभी गांवों में विभिन्न प्राचीन खेलों के माध्यम से गांव की प्रतिभाओं को उचित सम्मान मिल रहा,देश के पुरातन विधा में प्रमुख स्थान रखने वाली विधा कुस्ती है जो जिसके माध्यम से जिले के पहलवानों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर जनपद का नाम रोशन किया है। खुशी और पायल पहलवान जैसी बेटियां, बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ अभियान की मिसाल। भाजपा सरकार की बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के क्रम में विधायक ने कहा आज प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी की बेटियों को मजबूत प्लेटफार्म देने की सोच साकार हो रहा है,आज इस प्रतियोगिता में भाग ले रही महिला पहलवान खुशी और पायल जैसी बेटियां मूर्त रुप दे रही है। स्थानीय विधायक जयप्रकाश निषाद ने कुस्ती प्रतियोगिता में दो पहलवानों का हाथ मिलाकर शुभारंभ कराया, तो वहीं सीएम सीटी गोरखपुर से आईं महिला पहलवान कुमारी खुशी व प्रदेश की राजधानी लखनऊ से आई पायल का हाथ मिलाकर कुस्ती कराई, जिसमें सीएम सीटी की खुशी ने पांच मिनट के भीतर पायल को पटकनी देते हुए विधायक द्वारा रखी गई इक्यावन सौ रुपए राशि अपने नाम करने में सफल रही, तो वहीं बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से आए शमशेर पहलवान व जिले की छोटी काशी के लाल अंतरराष्ट्रीय पहलवान साधू यादव ग्राम सभा केवटलिया ने तीन मिनट के शमशेर को ढेर कर दिया। कुस्ती प्रतियोगिता में खुशी गोरखपुर,पायल लखनऊ, सतीश बड़हलगंज ,अंकित बनारस, शमशेर गाजीपुर, अंकित बनारस सहित बाइस जोड़ी पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजक मंडल में मुख्य रूप श्यामदेव यादव, नवीन चन्द्र त्रिपाठी, दीनानाथ यादव, अनिल यादव, नित्यानंद तिवारी, बृजेश तिवारी, रामाश्रय यादव संतोष सिंह आदि ने सभी पहलवानों सहित आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
