निराश्रित बंधुओं की सेवा, पुनीत कार्य- अलका सिंह।

असहाय बुजुर्गों को कंबल ओढ़ाकर किया गया सम्मानित।

संजय मिश्रा ब्यूरो (गोरखपुर मंडल)
देवरिया:- मकर संक्रांति के अवसर पर नगर पालिका परिषद क्षेत्र के राम गुलाम टोला में अवस्थित बरमेहिया मंदिर परिसर में नगर पालिकाध्यक्षा अलका सिंह निराश्रित महिलाओं बुजुर्गों को खिचड़ी सहभोज कराया, सहभोज के पश्चात खिचड़ी भोज में शामिल सभी को कंबल ओढ़ाकर सम्मानित किया। पालिका अध्यक्षा ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा के उद्देश्य एवं भाजपा अंत्योदय से अंत्योदय तक की अवधारणा से प्रेरित होकर निराश्रित महिलाओं बुजुर्गों को इस कड़कड़ाती ठंड से निजात दिलाने का एक छोटा सा प्रयास है कंबल वितरण कार्यक्रम, ईश्वर और प्रकृति के समन्वय से पढ़ रही ठंडी से असहाय लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। नगर पालिका परिषद अध्यक्षा अलका सिंह ने मकर संक्रांति के पावन पर्व पर नगरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आपसी भाईचारे और पुरातनपंथी पर्व का पकवान खिचड़ी सर्दी के मौसम को विदा करते हुए बसंत ऋतु के आगमन का एहसास कराने वाला पर्व है। कंबल वितरण समारोह में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर अन्तर्यामी सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष संजय पाण्डेय, सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
