ग्रामवासियों ने रेलवे लाइन पर गेट बनवाने के लिए रेलवे मंडल अधीक्षक एवं स्टेशन मास्टर को भेजा पत्र

 

अनुज श्रोत्रिय

झांसी: मऊरानीपुर तहसील अंतर्गत आने बाले ग्राम टिकरी निवासी प्रधान श्रीमती ऊषा कुशवाहा एवं प्रधान प्रतिनिधि पर्वत लाल, बृजेंद्र यादव, अमित श्रीवास, राजाराम, महिपाल, प्रिंस श्रीवास, जयप्रकाश आदि ग्रामीणों ने आज एक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन रेल्बे मंडल अधीक्षक झांसी एवं स्टेशन मास्टर रानीपुर को भेजकर बताया कि रानीपुर रोड स्टेशन के पद चैनेज नम्बर 1182/8 से 1182/10 के मध्य एक गेट या पुलिया की आवश्यकता है। क्योंकि ग्राम पंचायत टिकरी के समस्त किसानों की जमीन ग्राम के जमीन पर बनी स्टेशन रोड रानीपुर रेल्बे लाइन की दूसरी ओर हैं। हमेशा से रेल्बे लाइन पार करते हुए सभी किसान निकलते हैं। अब जब रेल्बे कि पटरियों का विस्तारीकरण हो रहा हैं तब किसानों के लिए रास्ता अवरुद्ध हो रहा हैं जिससे किसानों को निकलने की समस्या हो रही हैं। प्रधान सहित ग्रामवासियों एवं किसानों ने शीघ्र ही पुलिया या ब्रिज बनवाएं जाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *