गुरुग्राम पुलिस द्वारा क्रिसमस के लिए किए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध।

गुरुग्राम पुलिस द्वारा क्रिसमस के लिए किए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध।

गुरुग्राम:- श्री विकास अरोड़ा आईपीएस, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम के आदेशानुसार क्रिसमस पर्व के दौरान कानून व्यवस्था शांतिपूर्वक व व्यवस्थित रखने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान कोई शरारती तत्व किसी अप्रिय घटना को अंजाम ना दे सके इसके लिए गुरुग्राम पुलिस द्वारा इस पर्व के सभी आयोजन स्थलों सहित विभिन्न चिन्हित स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

सभी आयोजन स्थलों सहित विभिन्न चिन्हित स्थानों पर समुचित संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है, इसके अतिरिक्त सादे कपड़ो में भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है जो सभी प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इस दौरान यातायात के संचालन को सुचारू, व्यवस्थित व दुरस्त रखने के लिए समुचित संख्या में यातायात पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई है, ताकि यातायात प्रभावित/बाधित न हो तथा भीड़ होने के दौरान भी जाम की समस्या ना बन सके।

त्यौहार को हर तरह से सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु गुरुग्राम पुलिस प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *