सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह में 1500 युवाओं को दिया गया प्रशिक्षण

जीत नारायण
लखनऊ:- नेहरू युवा केंद्र अधिकारी विकास सिंह ने बताया है कि लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के प्रथम दिन यातायात पुलिस विभाग लखनऊ के सहयोग से स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण ट्रैफिक पार्क कृष्ण नगर लखनऊ में तथा बक्शी का तालाब इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कुल 1500 युवा प्रतिभागियों ने भाग लेकर यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त किया ।
उन्होंने बताया है कि ट्रैफिक पार्क कृष्ण नगर में यातायात विभाग के पुलिस इंस्पेक्टर सुमित मिश्रा व उनकी टीम द्वारा *तीन चरणों में 500 युवाओं को तथा बी के टी इंटर कॉलेज में कुल 1000 प्रतिभागियों का प्रशिक्षण* यातायात निरीक्षक रमेश पाठक व उनकी टीम द्वारा दिया गया।
*भारत सरकार द्वारा नेहरू युवा केंद्रों के माध्यम से 11 जनवरी से 17 जनवरी 2024 तक यातायात विभाग के सहयोग से सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।* जिसके तहत *लखनऊ के 54 चिन्हित स्थलों एवं चौराहों पर पांच दिनों के लिए युवा स्वयंसेवकों की सेवाएं यातायात पुलिस के सहयोग से ली जाएगी।* इसके अतिरिक्त 3500 युवा स्वयंसेवक को नगर के विभिन्न स्थलों एवं चौराहों पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों से संबंधित जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत रैली निकालना, पंपलेट वितरण करना, एवं जन मानस को वॉक तो वॉक जानकारी देना आदि है । इस कार्यक्रम में यातायात पुलिस विभाग के अलावा बीकेटी इंटर कॉलेज के प्राचार्य के के शुक्ला, एकल अभियान युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी का विशेष सहयोग है । कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉक्टर आराधना राज उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र संगठन ने दोनों स्थानों पर संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम से संबंधित आवश्यक जानकारी व सुझाव प्रदान किये गए। प्रशिक्षण के दौरान सभी युवा स्वयं सेवकों को नेहरू युवा केंद्र की ओर से टी-शर्ट कैप आदि प्रदान किए गए।
