शाखा प्रबंधक सहित 3 कर्मचारियों का हुआ स्थानांतरण विदाई समारोह का हुआ आयोजन

अनुज श्रोत्रिय

झांसी:- प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा रानीपुर में एक साथ 3 बैंक कर्मचारियों के स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा रानीपुर में शाखा प्रबंधक प्रशांत गुप्ता, उप प्रबंधक आत्माराम मीणा, फील्ड ऑफिसर जतिन सचान का स्थानांतरण अलग-अलग जगह पर हुआ है। जिसके चलते बैंक में विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या प्रसाद खरका नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रहे। तो वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित सुधीर बाजा, शैलेंद्र जैन, अनुराग गुप्ता, सत्येंद्र जैन, विनोद गुप्ता, हर नारायण यादव, कमलदीप राय पार्षद, सोनू नकड़ा, गफूर खान, अनवर अली, प्रदीप खरे, बृजेंद्र यादव, राजेंद्र वर्मा, राम प्रकाश पटेल, दिनेश पाठक, राम नरेश सेन, जितेंद्र कुशवाहा, विनोद अहिरवार, धीरेंद्र श्रोत्रीय, लखन लाल कुशवाहा, धर्मेंद्र खरका, रवि, शैलेंद्र आदि के द्वारा बैंक से विदा लेने वाले स्टाफ को स सम्मान विदाई दी गई। इसके साथ ही बैंक स्टाफ में मुख्य रूप से सौभाग्य प्रताप सिंह फील्ड ऑफिसर, कैशियर तुलसीदास कुशवाहा, सीटीओ साक्षी जैन, प्रेम नारायण आर्य, मोनू चंडारिया के द्वारा भी शाखा प्रबंधक,उप शाखा प्रबंधक व फील्ड ऑफिसर को उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान कार्यक्रम को आए हुए अतिथियों के द्वारा संबोधित भी किया गया साथ ही शाखा प्रबंधक एवं अन्य स्टाफ के कार्य की सराहना की गई। कार्यक्रम का संचालन घनेन्द्र सिंह तोमर प्रधानाध्यापक के द्वारा किया गया। आपको बता दें कि एक हो जहां विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ तो वही बैंक शाखा में आए हुए नवागंतुक शाखा प्रबंधक वैभव गिरी का भी स्वागत उपस्थित अतिथियों के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *