चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार चोरी की एक मोटरसाईकिल व अवैध गाँजा बरामद।
चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार चोरी की एक मोटरसाईकिल व अवैध गाँजा बरामद।

अली अकबर खान (संवाददाता गोंडा)
गोंडा:- तेज तर्रार एसपी गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत फरार अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए निर्देश के क्रम में थाना कोतवाली तरबगंज पुलिस ने मुखबिर की खास सूचना पर चोरी करने के आरोपी पिरथी यादव व सोनी उर्फ सिकन्दर यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल UP32FK4246 होण्डा साइन ग्रे कलर व एक किलो 400 ग्राम अवैध गाँजा बरामद किया गया।जिसके संबंध में एफ आई आर पंजीकृत कर अभियुक्त के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहे प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक मय टीम थाना तरबगंज गोण्डा।
