कारोबारी से 50 लाख की फिरौती मांगने के मामले में दो गिरफ्तार।

कारोबारी से 50 लाख की फिरौती मांगने के मामले में दो गिरफ्तार।

सन्तोष कुमार यादव

गुडग़ांव:- डीएलएफ फेस-1 थाना क्षेत्र में कारोबारी से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने व जान से मारने की धमकी देने पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी कारोबारी को पहले ही जानता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

दरअसल, बुधवार को कारोबारी ने डीएलएफ फेस-1 थाना पुलिस को शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि 18 दिसम्बर को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके फोन पर कॉल की और उससे 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी। रुपये नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। डीएलएफ फेस-1 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले में क्राईम ब्रांच सेक्टर-31 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को बुधवार की शाम गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की पहचान सदाकत हुसैन निवासी गांव कोपा जिला छपरा (बिहार) व आकाश सिंह निवासी गांव सोपरा जिला भरतपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी सदाकत हुसैन शिकायतकर्ता व्यापारी को पहले से जानता था। आरोपी को मालूम था कि व्यापारी के पास अच्छे रुपए व कमाई है, इसलिए इसने आसानी से अधिक रुपए कमाने की नियत से अपने अन्य साथी के साथ मिलकर फोन करके फिरौती मांगने की वारदात को अंजाम दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *