मेरी माटी मेरा देश के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचाया राष्ट्रीय ध्वज

अनुज श्रोत्रिय
झांसी:- आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित हो रहे अमृत सप्ताह के कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे मेरी माटी मेरी देश कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत रानीपुर के विभिन्न वार्डों में जिला उपाध्यक्ष अनु० मोर्चा लाल बहादुर आर्य के द्वारा हर घर जाकर तिरंगा वितरण किए गए।
इस दौरान ध्वज वितरण में मुख्य रूप से लाल बहादुर आर्य जिला उपाध्यक्ष अनु० मो०, दीपक खरे पूर्व पार्षद, महेंद्र चंसोरिया, धर्मेंद्र नकड़ा पार्षद, राकेश गुप्ता, देवेश श्रीधर, शशिकांत नकड़ा, गोपाल आर्य, राहुल साहू, अशोक नामदेव, छोटेलाल कुशवाहा, आनंद श्रोतिय, दिनेश माली, कृष्णा नकड़ा, सलमान मंसूरी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
