मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, साइबर क्राइम से बचाव के बताए तरीके

अरविंद आर्य

झाँसी:- महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए मिशन शक्ति अभियान फेस०4 व शक्ति दीदी अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को कस्बा कटेरा के सुरईपुरा मोहल्ले में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महिलाओं व छात्राओं को महिला पुलिस कर्मियों द्वारा जागरूक किया गया।
थानाध्यक्ष महाराज सिंह ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सरकार द्वारा टोल फ्री नंबर 112, 1090, 1076, 1073 अन्य नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर छात्रा या महिला छेड़छाड़ या किसी तरह की मुश्किल होने पर शिकायत कर सकती है।
महिला कांस्टेबल कीर्ति सिंह ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090 व 112 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दे सकती हैं।
पुलिस को सूचना देने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। थाने पर महिला हेल्पलाइन बनाया गया है, जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं। थाने पर जाकर अपनी समस्या से अवगत करा सकती हैं।
महिला कांस्टेबल उर्मिला प्रजापति ने साइबर क्राइम के बारे में जागरूकता के संबंध में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 , साइबर क्राइम वेब साइट https://cybercrime.gov.in व साइबर क्राइम से बचाव से संबंधित “क्या करे व क्या ना करे” से कुछ महत्वपूर्ण विंदू बताये। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के तहत महिलाओं व लड़कियों को सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना आदि के बारे में विभिन्न आकस्मिक सेवा हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 102, 108, 112, 1076, 1098, आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। व यूट्यूब पर कोमल1098 की वीडियो को दिखाया गया। अभियान के तहत उपस्थित महिलाओं व छात्राओं की समस्याओं को सुना गया एवं उनकी सुविधा हेतु पिंक कार्ड भी वितरित किए गए। इस मौके पर थानाध्यक्ष महाराज सिंह, कम्प्यूटर ऑपरेटर शशि शेखर, कांस्टेबल गौतम हरिप्रसाद गुर्जर, हिमांशू सचान, महिला कांस्टेबल कीर्ती सिंह, उर्मिला प्रजापति, स्वाति चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *